फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pickup truck loaded with 20 quintals of paneer intercepted

Yamuna Nagar News: 20 क्विंटल पनीर से भरी पिकअप पकड़ी

Sun, 18 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with 20 quintals of paneer intercepted
दशमेश कालोनी में पकड़े गए पनीर का सैंपल भरते विभाग के अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ शनिवार सुबह पांच बजे आजाद नगर के नजदीक दशमेश कॉलोनी में 20 क्विंटल पनीर से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी। शुरुआती जांच में आशंका है कि यह एनालॉग पनीर हो सकता है। मिलावट की आशंका के चलते पनीर को गड्ढा खोदवा कर जमीन में दबा दिया गया।
टीम ने पनीर के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पनीर की गुणवत्ता को लेकर अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि विभाग को कई दिनों से दशमेश कॉलोनी में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर पहुंचने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद सिटी यमुनानगर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शुरुआती जानकारी के अनुसार पनीर कैथल जिले के कलायत से लाया जा रहा था और शहर में इसे करीब 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचा जा रहा था। पकड़े गए चालक सोनू कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह 500 रुपये दिहाड़ी पर पनीर लेकर यमुनानगर आया था। चालक के अनुसार उसे पनीर असली है या नकली, इसकी जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि पनीर दशमेश कॉलोनी में दीपक कुमार नामक व्यक्ति के पास पहुंचाना था। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि पनीर कहां तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनालॉग पनीर से नुकसान संभव
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह एनालॉग पनीर ऐसा उत्पाद है, जिसे पारंपरिक दूध से बने पनीर के बजाय वनस्पति वसा, प्रोटीन और अन्य खाद्य सामग्री के इस्तेमाल से तैयार किया जा सकता है। इसमें दूध की वसा की जगह पाम ऑयल जैसी वनस्पति वसा का इस्तेमाल हो सकता है। इसकी बनावट और उपयोग पनीर जैसे हो सकते हैं, लेकिन इसकी सामग्री पारंपरिक पनीर से अलग होती है। इसकी वैधता और सुरक्षा इस्तेमाल की गई सामग्री, निर्धारित खाद्य मानकों और सही लेबलिंग पर निर्भर करती है।
गांधीनगर में पकड़ा था एक क्विंटल एनालॉग पनीर
यमुनानगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नौ अक्तूबर को गांधी नगर क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर करीब एक क्विंटल पनीर बरामद किया था। विभाग के अनुसार, उस पनीर के एनालॉग होने की आशंका थी और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने सैंपल लेने के बाद शेष पनीर को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया था।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि वहां से पनीर जिले की डेयरी दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को सप्लाई किया जा रहा था। इसके बाद से विभाग पनीर की आपूर्ति पर नजर रख रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed