{"_id":"582c9a304f1c1b55368ffd8f","slug":"the-couple-began-browning-jewelery-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को तमंचा लगा जेवर व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को तमंचा लगा जेवर व नगदी लूटी
उन्न्ााव
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
थानाक्षेत्र के गुलरिहा-अकोहरी मार्ग पर चंदन खेड़ा के निकट दो बाइक सवार चार लुटेरों ने बाइक सवार दंपति का पीछा कर बाइक रोकी और असलहा लगाकर 20 हजार रुपये की नकदी व महिला के जेवर लूट ले गए। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और बछरावां की ओर भाग निकले।
शिवनाथ खेड़ा के मजरे मवई गांव निवासी सुशील कुमार पत्नी गीता के साथ बाइक से सरैंया गांव निवासी अपने साढ़ू रामबहादुर के बेटे सुभाष के तिलक में शामिल होने जा रहे थे। चंदनखेड़ा गांव के निकट पहले से खड़े दो बाइक सवार चार लोगों ने दंपति का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर एक बाइक सवार ने ओवरटेक कर रोक लिया। दूसरे ने बाइक पीछे खड़ी कर दी। लुटेरों ने सुशील कुमार के पास से 20 हजार नगद एवं बैग मेें पड़े गीता के जेवर निकलवा लिए। राहगीरों को आता देख लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित थाने आए। तहरीर लेकर एसओ संजय पांडेय ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।