{"_id":"6af3003c12915b737700d9c3","slug":"raids-in-search-of-accused-of-beating-a-minor-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-156490-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग को बंधक बनाकर पीटने के आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग को बंधक बनाकर पीटने के आरोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
- छह आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। बोड़ाहेड़ी गांव में नाबालिग को मदरसे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। छह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
पुलिस के अनुसार, चार नवंबर को गांव निवासी नाबालिग साहिल को पानी की टंकी के पास से पकड़कर मदरसे में ले जाया गया था। आरोप है कि वहां गेट बंद कर उसके साथ सरिये, ईंट और लात-घूंसों से मारपीट की गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस उनके करीबियों से भी जानकारी जुटा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। एसपी दीपक सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।