फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager raped, kicked the butt of browning

किशोरी से दुष्कर्म, तमंचा की बट मारी

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped, kicked the butt of browning
minor raped - फोटो : ANI

विज्ञापन
गंगाघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बकरी चराकर लौट रही एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसके साथ आ रही बुआ ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने तमंचा की बट मारकर उसे घायल कर दिया गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे उससे पहले आरोपी युवक अपने साथियों के साथ भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

गंगाघाट थानाक्षेत्र के मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपनी 16 वर्षीय बुआ के साथ सोमवार को बकरी चराने गई थी। शाम करीब छह बजे वह वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही युवक सोनू पुत्र सुंदर अपने साथी राजू व सुनील के साथ बुआ-भतीजी को रोक लिया। आरोप है कि सोनू किशोरी को घसीटते हुए झाड़ियों में गया जबकि उसके साथियों ने बुआ को तमंचे दिखाकर वहीं रोक लिया।
विज्ञापन


सोनू ने किशोरी से रेप किया। जब उसकी बुआ ने शोर मचाया तो राजू और सुनील ने उसकी पिटाई कर सिर पर बट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने देर रात थाने पहुंच कर तहरीर दी। एसओ गंगाघाट केके यादव ने बताया तहरीर के आधार पर सोनू के खिलाफ  दुष्कर्म व राजू, सुनील पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed