फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenage mother's statement recorded in Lucknow court

लखनऊ कोर्ट में दर्ज हुए किशोरी की मां के बयान

Fri, 11 May 2018 12:11 AM IST
unnao
unnao Updated Fri, 11 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के पिता की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई गुरुवार को किशोरी, मां व चाचा सहित चार लोगों को मजिस्ट्रेटी बयान के लिए लखनऊ लेकर गई। पहले दिन केवल किशोरी की मां के ही बयान हो सके। सीबीआई ने किशोरी के चाचा, बड़ी बहन व दो छोटी बहनों के बयान बाद में दर्ज कराने की बात कही है।
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके भाई सहित अन्य लोगों पर लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। एक टीम किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म और दूसरी टीम किशोरी के पिता की हत्या के मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता के साथ 3 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना और उसे ही जेल भेजने के बाद हिरासत में मौत के मामले की पड़ताल कर रही टीम गुरुवार को किशोरी की मां, चाचा, बड़ी बहन और दो छोटी बहनों को लेकर लखनऊ गई। सभी के मजिस्ट्रेट के समक्ष (164 के तहत) बयान दर्ज होने थे। गुरुवार को केवल किशोरी के मां के ही बयान दर्ज हो पाए हैं। अन्य लोगों के बयान बाद में दर्ज किए जाएंगे। परिवार के सदस्यों को सीबीआई टीम शाम उन्नाव वापस ले आई।
विज्ञापन

लखनऊ ले जाने से पहले जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम से किशोरी व परिवार के बाकी सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। किशोरी की दादी को खांसी की शिकायत पर दवा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

टिंकू के सीबीआई तक पहुंचने से विधायक खेमे में खलबली
चिंता गहराई, गवाह बना तो खुल सकते हैं कई राज
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। एक महीने से लापता चल रहे किशोरी के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले टिंकू सिंह के अचानक सीबीआई के पास पहुंचने से विधायक खेमे में खलबली मच गई है। चर्चा है कि टिंकू को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है।
रिश्ते में किशोरी का चाचा होते हुए भी टिंकू सिंह ने 3 अप्रैल को किशोरी के पिता के खिलाफ माखी थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसी एफआईआर पर पुलिस ने किशोरी के पिता को जेल भेज दिया था। मामला गर्माने के साथ सेंगर परिवार पर पुलिस की सख्ती बढ़ने और फिर केस सीबीआई के हाथ आ जाने के दौरान अचानक टिंकू गायब हो गया था। किशोरी के परिवार ने विधायक के करीबियों पर टिंकू को गायब करने का आरोप लगाया था। तर्क दिया था कि सेंगर परिवार के दबाव में टिंकू ने किशोरी के पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब सेंगर परिवार के घिर जाने के बाद टिंकू से सच सार्वजनिक हो सकता है। लिहाजा उसे गुम कर दिया है।
अब अचानक टिंकू के सीबीआई तक पहुंच जाने से विधायक के करीबियों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें इस बात का भी डर सता रहा है कि अगर उसे सरकारी गवाह बना लिया गया तो वह इस मामले से जुड़े कई अहम राज खोल सकता है। सूत्र बताते हैं कि टिंकू से लंबी पूछताछ में सीबीआई ने पूरे घटनाक्रम से जुड़ी कई अहम जानकारियां हासिल की हैं।

---------
 आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकती है विधायक की पेशी
उन्नाव। पाक्सो कोर्ट में विधायक की तलबी पेशी के लिए 11 मई की तारीख तय है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई आठ मई से सीतापुर जेल में बंद विधायक सेंगर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्नाव पाक्सो कोर्ट में तलबी पेशी कराएगी। इससे पहले भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही तलबी पेशी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed