फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teacher's body found in school premises

स्कूल परिसर में मिला शिक्षक का शव

Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teacher's body found in school premises
पुरवा सीएचसी में पति की मौत पर बिलखती पत्नी मीना सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पुरवा (उन्नाव)। प्राथमिक विद्यालय भूलेमऊ में तैनात सहायक शिक्षक को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा देख हेड मास्टर के होश उड़ गए। हेडमास्टर ने साथी शिक्षकों को सूचना देने के साथ ही शिक्षक को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीईओ समेत बड़ी तादाद में शिक्षकों का सीएचसी में जमावड़ा लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुरवा कोतवाली प्रभारी के मुताबिक शिक्षक शराब का आदी था। परिजनों ने बीमार रहने की बात भी बताई है। बताया कि मौत की लिखित सूचना मिली है। उसमें किसी तरह का आरोप या संदेह नहीं जताया गया है।

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ गांव स्थित प्रथामिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक विनय सिंह (51) चिलौला चायल जिला कौशांबी के मूल निवासी थे। सोमवार सुबह विनय सिंह का शव स्कूल परिसर में पड़ा मिला।
विज्ञापन


हेडमास्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षक विनय सिंह स्कूल से करीब दो किमी. दूर स्थित बाजीखेड़ा गांव के दीपक चौरसिया के मकान में किराये पर रहते थे। वह अक्सर सुबह नित्य क्रिया के लिए स्कूल आ जाया करते थे। इससे स्कूल की चाभी शिक्षक के पास ही रहती है। बताया सोमवार सुबह करीब 8 बजे व स्कूल पहुंचे तो देखा कि विनय सिंह अचेत अवस्था में जमीन में पड़े थे। काफी हिलाने ढुलाने के बाद भी शरीर का कोई मूवमेंट न होने पर दूसरे शिक्षकों के अलावा बीईओ रंगनाथ चौधरी को जानकारी दी। इसके बाद शिक्षक को लेकर पुरवा सीएचसी पहुंचे। जहां डा. अनुराग सिंह ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों व पुलिस को शिक्षक की मौत की सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर परिजनों का इंतजार करती रही। दोपहर बाद मृतक की पत्नी मीना बेटे विमल, अनिल व रिश्तेदारों के संग सीएचसी पहुंची। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुरवा कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने काफी दिनों से बीमार होने की जानकारी दी है। फिलहाल किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। पीएम के सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में कुछ खास नहीं निकला है। बिसरा सुरक्षित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में शिक्षक की हुई थी नियुक्ति
बीईओ रंगनाथ चौधरी ने बताया कि शिक्षक की नियुक्ति 1 जुलाई 2011 को सहायक शिक्षक पद पर पुरवा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मझिगवां मेें हुई थी। बताया कि सन् 2012 में शिक्षक पर मझिगवां में तैनाती के दौरान कुछ बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षक पर शराब पीने के आरोप लगाए थे। जांच में शिकायत सही मिलने पर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई थी। जुलाई 2016 पूर्व में बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने परिजनों की लगातार मांग पर बहाल कर भूलेमऊ प्राथमिक स्कूल में तैनाती दी गई थी। बताया कि पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है।
--------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed