{"_id":"57fd2d754f1c1b893928de24","slug":"so-come-on-tuesday-night-the-thief-cut-the-vault","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो मंगलवार रात फिर तिजोरी काटने आते चोर!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो मंगलवार रात फिर तिजोरी काटने आते चोर!
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान में खाली पडे़ डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी में करीब 22 लाख की चोरी में पेशेवर चोरों के शामिल होने का अनुमान है। चोर पांच किलो का एपीजी और आक्सीजन का सिलेंडर साथ लेकर आए थे। उन्होंने तिजोरी का काफी हिस्सा काटने में सफलता भी हासिल कर ली लेकिन गैस और आक्सीजन खत्म होने से वह तिजोरी का दरवाजा नहीं निकाल पाए। दुकान में जेवरों को ठीक करने के लिए रिपेयरिंग रूम में एक एलपीजी का एक 14 किलो का सिलेंडर भी रखा है। इससे चोर छोटा सिलेंडर और गैस कटर को वहीं रखकर निकल गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आक्सीजन का सिलेंडर लेकर दोबारा दुकान में दाखिल होने योजना थी।
रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
लाखों की इस चोरी की घटना को रैकी और दुकान आने-जाने वाले किसी व्यक्ति की मदद से अंजाम दिया गया। चोर अच्छी तरह से जानते थे कि दुकान मंगलवार को हमेशा पूरे दिन बंद रहती है। इसी लिए उन्होंने सोमवार की रात चोरी की और तिजोरी न खुलने पर मंगलवार रात होने के इंतजार में थे। मगर दहशरा पर्व होने से आकाश ने साफ सफाई के लिए दुकान खोल दी और घटना का पता चल गया।
पिता की बर्तन की दुकान है
आशीष के पिता नरेश कुमार शर्मा की बर्तन की दुकान है। अभी तक आशीष और आकाश अपने पिता के साथ उसी बर्तन की दुकान में बैठते थे। छह महीने पहले मई में ही नरेश शर्मा ने दोनों बेटों को यह ज्वैलरी की दुकान खुलवाई थी।
विज्ञापन
त्योहार और सहालग के चलते बढ़या था माल
आशीष ने बताया कि दशहर मेला और दीवाली के त्योहार के बाद सहालग को देखते हुए उसने कुछ दिन पहले ही दुकान में माल बढ़ाया था। पुलिस को शक है कि चोरों ने दुकान में काम करने वाले किसी कर्मचारी या लेवर की साठगाठ से अंजाम दिया।
कैमरों के तार काटे, डीबीआर भी गड़बड़
वारदात को अंजाम देने वाले पेशेवर थे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान के भीतर दाखिल होते ही उन्होंने सीसी टीवी कैमरे की केबिल काट दी। दुकान के रिपेयरिंग रूम में लगे सीसी टीवी कैमरे के डीबीआर का प्लक निकाल दिया और डीबीआर में भी छेड़छाड़ की। शाम को वीडियो रिकार्डिंग खंगाली गई तो वह चली ही नहीं।