{"_id":"58e146ae4f1c1bf5465b485e","slug":"retired-teacher-s-house-stolen-20-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर शिक्षक के घर 20 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर शिक्षक के घर 20 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बीघापुर के रुझेई गांव में चोरी के बाद जांच करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीघापुर थानाक्षेत्र के रुझेई गांव में शनिवार रात चोरों ने रिटायर शिक्षक के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए चोर बक्सों और अलमारी के ताले तोड़ 20 लाख का माल ले गए। रविवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरों के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी।
परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और कमरों में बंद परिजनों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर सीओ व एसओ मौके पर पहुंचे। करीब 20 लाख की चोरी होने से सीओ ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई। पुलिस का कहना है कुछ क्लू मिले हैं घटना का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
रुझेई गांव निवासी केशवानंद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शनिवार रात परिवार के लोग अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते से चोर घर में दाखिल हुए। जिन कमरों में पूर्व शिक्षक व उनका परिवार सो रहा था, चोरों ने उनके दरवाजों की कुंडी लगा दी। इसके बाद इत्मिनान से घटना को अंजाम दिया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरों के दरवाजे बाहर से बंद होने पर शोर मचाया। पड़ोस के लोगों ने घर में पहुंचकर दरवाजों की कुंडी खोली तब परिवार के लोग कमरों से बाहर आए। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार चोर 50 हजार की नगदी के अलावा उनकी पत्नी राजरानी के अलावा बहू के अलावा विवाहित बेटी व भाई स्व. उमेश सिंह की पत्नी छेदाना के भी जेवर शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्व. भाई उमेश सिंह की पत्नी छेदाना भतीजे अजय के साथ गांव में ही रहते हैं। केशवानंद के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा राकेश आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर व छोटा राहुल सीतापुर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। सूचना पर एसओ ब्रजमोहन मौके पर पर पहुंचे।
मामला लाखों की चोरी का होने से डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को भी बुलाकर जांच कराई गई। जांच के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर एक सूटकेस व कुछ चांदी के जेवर पड़े मिले। एसओ ने बताया कि जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना
नवाबगंज। थानाक्षेत्र के गांव रामपुर निवासी राहुल पुत्र रामआसरे परिवार के साथ सो एक कमरे में सो रहे थे, मगर राहुल दरवाजे की कुंडी लगाना भूल गए। दरवाजा खुला पाकर चोर घर के अंदर घुसे और 20 हजार के जेवर ले गए। सुबह घर के सदस्य सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इसी गांव में रहने वाले विश्वनाथ पुत्र सीताराम के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां पीछे की दीवार से नकब लगाकर चोर घर के अंदर पहुंचे, लेकिन खटपट की आवाज सुन सो रहे लोगों की नींद खुल गई।
इससे चोर भाग निकले। रामपुर में दो घरों को निशाना बनाने के बाद चोर बगल के ही गांव एतबारपुर निवासी राजेंद्र सिंह के किराना स्टोर को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर 1200 रुपये की नगदी व लगभग तीन हजार का माल चोर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी विश्वदेव सिंह ने बताया कि दो लोगों को उठाया गया है पूछताछ की जा रही है।