फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Retired bank cashiers five million swindle

रिटायर्ड बैंक कैशियर से पांच लाख की ठगी

Mon, 14 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 14 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Retired bank cashiers five million swindle

खेत समतल करने का झांसा देकर ठगों ने रिटायर्ड बैंक

विज्ञापन
कैशियर से पांच लाख रुपये ठग लिए। मामले में अचलगंज थाना पुलिस ने भी खेल करते हुए लेनदेन का विवाद बता समझौता करा दिया। बाद में जब पीड़ित ने एसपी के दरबार में गुहार लगाई, तब पुलिस ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज की।

अचलगंज थाना क्षेत्र के चपरी शाहपुर गांव निवासी रामस्वरूप 31 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा की रायबरेली सेमरी शाखा से हेड कैशियर के पद से रिटायर हुए हैं। 25 अगस्त को बाइक सवार दो युवक उनके घर पहुंचे और खुद को भूमि सुधार विभाग का कर्मचारी बताकर समतलीकरण योजना में चयन की बात बताकर खेत को समतल करने की बात कही।

इस दौरान युवकों ने रामस्वरूप के साथ खेत देखा और चले गए। 27 अगस्त को दोनों फिर उनके घर पहुंचे और जेसीबी खेत में पहुंचने की जानकारी दी। रामस्वरूप खेत में पहुंचे तो युवकों ने डीजल के लिए पांच हजार रुपये मांगे।

रामस्वरूप ने इतने रुपये घर पर न होने की बात कही और दोनों के साथ बैंक से रुपये निकालने के लिए बलाई स्थित इंडियन ओवरसीज के लिए चल पड़े। बताया कि रास्ते में दोनों युवकों ने पानी पिलाने के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह अर्द्धबेहोशी की हालत में हो गए।

इसके बाद युवकों ने झांसा देकर उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपये की बजाय पांच लाख रुपये निकलवा लिए और रामस्वरूप को अर्द्धबेहोशी की हालत में बाइक पर बैठाकर कांटी गांव के सामने उतारकर फरार हो गए। इस दौरान गुजरे ग्रामीणों ने रामस्वरूप को बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो उनके भतीजे रामसजीवन को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे भतीजे ने चाचा को घर भिजवाया और सीधे खेत पर पहुंच गया और जेसीबी चालक और सह चालक को मशीन समेत पकड़कर गांव ले आया।

इसके बाद सूचना अचलगंज थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी समेत चालक और सह चालक को थाने ले आई। इसके बाद पांच हजार रुपये के लेनदेन का विवाद बताकर रासजीवन से सुलहनामा लिखवाने के बाद दोनों को छोड़ दिया।

उधर, 30 अगस्त को रामस्वरूप की तबियत ठीक होने पर वह अचलगंज थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस दौरान पुलिस लगातार रामस्वरूप को टहलाती रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 12 सितंबर को पीड़ित ने एसपी पवन कुमार से गुहार लगाई।

एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्री गांव निवासी जेसीबी चालक धर्मेंद्र सिंह समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस बाबत एसओ अरुण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed