{"_id":"6aa54dc2ff6167e42908c00c","slug":"124-accused-arrested-12-kg-heroin-and-five-pistols-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119504-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 124 आरोपी दबोचे, 12 किलो हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: 124 आरोपी दबोचे, 12 किलो हेरोइन और पांच पिस्तौल बरामद
Sat, 12 Sep 2026 06:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर पुलिस ने नशे व अपराध के खिलाफ चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला शहरी और देहात पुलिस ने नशे व अपराध के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 12 किलो हेरोइन, 4 किलो से अधिक अफीम और पांच अवैध पिस्तौल बरामद की हैं।
कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार सुबह मकबूलपुरा के ड्रग हॉटस्पॉट इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एमएफ फारूकी और पुलिस आयुक्त हरमनबीर सिंह गिल की निगरानी में हुई। अभियान में 14 पुलिस पार्टियां शामिल थीं। इनमें एक पुलिस उपायुक्त, दो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, दो सहायक पुलिस आयुक्त और 220 पुलिसकर्मी तैनात थे। इस दौरान 25 मामले दर्ज कर 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 7.014 किलो हेरोइन, 4.200 किलो अफीम, एक .30 बोर की पिस्तौल और एक मोबाइल बरामद किया। मकबूलपुरा क्षेत्र में कुल 18 गलियां हैं, जहां पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। नशे पर निर्भर पाए गए लोगों को उपचार और पुनर्वास केंद्रों में भेजा गया।
अमृतसर देहात पुलिस ने जिले की सभी छह सब-डिवीजनों में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और पुलिस अधीक्षक कंवलप्रीत सिंह चहल की निगरानी में हुआ। करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, जिनमें दो पुलिस अधीक्षक और आठ पुलिस उपाधीक्षक शामिल थे। नशा तस्करी, अवैध हथियार और शराब से जुड़े संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली गई। ग्रामीण पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 41 मामले दर्ज किए। इस दौरान 5 किलो हेरोइन और चार अवैध पिस्तौल बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त, 950 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। कुल 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नशे की पेडलिंग और तस्करी से जुड़े 17 आरोपी शामिल हैं।