{"_id":"6aa54e00fd59ee611a030830","slug":"pistol-fired-following-a-minor-altercation-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153883-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मामूली कहासुनी पर तमंचे से फायर, महिला को लगे छर्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मामूली कहासुनी पर तमंचे से फायर, महिला को लगे छर्रे
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास की घटना, तीन गिरफ्तार
- ठेली पर टंकी लगाने पर कहासुनी के बाद फायरिंग कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने गेट नंबर चार के पास चाय की ठेली संचालक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने तमंचे से छह-सात फायर किए। ठेली संचालक की पत्नी के पैर की अंगुली में छर्रे लग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ऋषिकुल चौक निवासी सुभाष ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर चार के सामने उनकी चाय की ठेली है, जिसे वह पत्नी मुस्कान के साथ चलाते हैं। 10 सितंबर की रात देर रात दोनों ठेली पर ग्राहकों को चाय पिला रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पांच युवक वहां पहुंचे। इनमें प्रवेश गुप्ता, लक्ष्मण, अंकुर, सौरभ और शिवम शामिल थे। आरोप है कि प्रवेश गुप्ता ने तमंचा निकालकर ठेली की ओर छह-सात फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान सुभाष की पत्नी मुस्कान के दाहिने पैर में छर्रे लग गए।
सुभाष ने बताया कि ठेली पर टंकी लगाने को लेकर प्रवेश से पहले कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि अच्छी बिक्री होने के कारण प्रवेश ठेली को वहां से हटाना चाहता है। ठेली नहीं हटाने पर उसने हमला करवाया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई।
विज्ञापन
शनिवार को टिबड़ी रोड पर रेलवे कॉलोनी जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से आरोपी सौरभ कुमार व शिवम निवासी गांव सिमली लक्सर, प्रवेश गुप्ता निवासी गांव संवायजपुर जिला हरदोई यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रवेश गुप्ता से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।