फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   14-year-old boy killed after being hit by speeding bike; road blocked amidst uproar.

झारखंड: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया हंगामा

Sat, 12 Sep 2026 06:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 06:37 PM IST
सार

सरायकेला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर अमन अंसारी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर उसकी पिटाई की और मुख्य सड़क जाम कर मुआवजे व कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
14-year-old boy killed after being hit by speeding bike; road blocked amidst uproar.
घटना के विरोध में सड़क जाम करते लोग

विस्तार

झारखंड के सरायकेला जिले के राजबांध हनुमान मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर अमन अंसारी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। घटना से नाराज लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर हंगामा किया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कमालपुर गांव निवासी अमन अंसारी अपने बड़े भाई परवेज से मिलने राजबांध स्थित उनकी वेल्डिंग की दुकान पर आया था। इसी दौरान वह मुख्य सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मैक्सिमो यात्री गाड़ी से जा टकराई। इसी क्रम में अमन मैक्सिमो के चक्के के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल अमन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और घटना को लेकर आक्रोश जताया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी और मुआवजे तथा कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्णिया में अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा: बड़ी खेप लेकर पहुंची थी बस, खलासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed