फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rape on teenage girl

कनपटी पर तमंचा लगा किशोरी से रेप

Sun, 21 May 2017 12:10 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 21 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rape on teenage girl
Demo pic

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक उसे एक खाली मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार रात दरवाजे के पास छप्पर के नीचे सो रही थी। देर रात गांव में ही रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और युवती की कनपटी में तमंचा लगा दिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसका मुंह दबा दिया।
विज्ञापन


युवक उसे एक खाली पड़े मकान में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती के मुताबिक उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने गोली मार देने की धमकी दी। किसी को बताने पर जान से मारने को कहा। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटने के बाद उसने घटना की जानकारी पिता को दी। पिता उसे लेकर थाने गए और आरोपी युवक खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता ने बताया कि 21 मार्च को भी युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। एसआई ओमकार यादव ने बताया  मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed