Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: बॉलीवुड पार्टियों से जुड़ रहे मेफेड्रोन तस्करों के तार, एक ग्राम में बनाते हैं 5-7 पैकेट, पढ़ें डिटेल

Thu, 26 Nov 2026 11:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Nov 2026 11:06 AM IST
सार

Kanpur News: जालौन में पकड़ी गई मेफेड्रोन फैक्टरी के तस्करों के तार मुंबई की बॉलीवुड पार्टियों से जुड़ने लगे हैं, जहां कानपुर के बाबूपुरवा निवासी शैलू बाबा उर्फ शालू द्वारा मास्टरमाइंड खैय्याम संग मिलकर ड्रग्स सप्लाई करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Kanpur Mephedrone traffickers linked to Bollywood parties they create 5–7 packets from a single gram
शैलू, खय्याम व रिजवान - फोटो : amar ujala

जालौन में मेफेड्रोन की फैक्टरी लगाने वाले तस्करों के तार बॉलीवुड की रंगीन पार्टियों से जुड़ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस की जांच में सामने आया कि बाबूपुरवा निवासी शैलू बाबा उर्फ शालू मास्टरमाइंड खैय्याम के साथ मिलकर मुंबई में बॉलीवुड की पार्टियों में भी ड्रग की सप्लाई करता था। पांच साल पहले ऐसी ही एक पार्टी में मेफेड्रोन सप्लाई करने में उसे पकड़ा गया था। कुछ प्रभावशाली लोगों ने उसकी पैरवी की जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल, कानपुर पुलिस शैलू को तलाश रही है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया जाएगा।


मंगलवार को पुलिस ने हाजिद अली उर्फ साहिल, रेहान कुरैशी और रिशम कुमार को पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक ये तीनों भी फैक्टरी के मास्टरमाइंड खैय्याम के लिए काम करते थे। इन तीनों से पूछताछ में बाबूपुरवा के ही शैलू बाबा उर्फ शालू, दानिश और हसीन के नाम सामने आए थे। ये लोग भी फैक्टरी से मेफेड्रोन लेकर उसे यूपी और मुंबई तक भेजने का काम करते थे। मंगलवार को शैलू का नाम सामने आते ही मुंशीपुरवा के इलाके में उसे लेकर बॉलीवुड कनेक्शन की चर्चाएं तेज हो गईं।

Trending Videos
Kanpur Mephedrone traffickers linked to Bollywood parties they create 5–7 packets from a single gram
मेफेड्रोन - फोटो : amar ujala

खैय्याम, रिजवान और शैलू का वीडियो भी वायरल
चर्चा है कि एक पार्टी में ड्रग सप्लाई के मामले में फंसने के बाद जब वह जेल से छूटा, तो सीधे मुंशीपुरवा ही आया था। लोगों से कहता रहा कि प्रभावशाली व्यक्ति खान साहब ने ही उसे छुड़ाया था। चर्चा तो यह भी है कि पुलिस की एक टीम इस वक्त खैय्याम को पकड़ने के लिए मुंबई में डेरा डाले हुए है। इसके चलते मोहल्ले में रहने वाले कुछ और तस्कर इन दिनों वहां से भागकर कानपुर में छिपे हुए हैं। फिलहाल खैय्याम, रिजवान और शैलू का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि महाराष्ट्र के ही किसी एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Kanpur Mephedrone traffickers linked to Bollywood parties they create 5–7 packets from a single gram
इसी मशीन से तौली जाती है मेफेड्रोन - फोटो : amar ujala

काफिलों संग आया था खैय्याम, बंद कराई थी वीडियोग्राफी
बाबूपुरवा इलाके के लोगों का कहना है कि बीती 28 अक्तूबर को दाऊद का करीबी खैय्याम चार कारों के काफिले से शैलू बाबा के परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर आया था। महेलिया के मैदान में हुए समारोह में खैय्याम के शामिल होने से पहले ही वहां चल रही वीडियोग्राफी को बंद करा दिया गया था। इतना ही नहीं जिस सोफे पर खैय्याम बैठा था, उसके आसपास की लाइटें भी धीमी करा दी थीं। खैय्याम के कानपुर आने की पुष्टि पुलिस ने भी की है। इसके बाद ही जालौन में मेफेड्रोन की फैक्टरी पकड़ी गई थी। फिलहाल, पुलिस खैय्याम और शैलू बाबा दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Mephedrone traffickers linked to Bollywood parties they create 5–7 packets from a single gram
इसी फैक्टरी में बनाई जा रही थी ड्रग्स - फोटो : amar ujala

नेपाल व मुंबई से आ रही खेप पुलिस की रडार पर
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि सिर्फ मेफेड्रोन ही नहीं बल्कि गांजा, चरस और कोकीन आदि नशीले पदार्थों की तस्करी नेपाल और मुंबई से यहां तक की जा रही है। पुलिस ने जाल बिछा रखा है जल्द ही कुछ बड़े तस्कर करोड़ों के माल के साथ हाथ लगेंगे। इन तस्करों का नेटवर्क नेपाल, बहराइच, मुंबई और नागपुर तक फैला है। ये तस्कर जिस शहर में जाते हैं, वहां इनके लिए दूसरे साथी आलीशन होटल और लग्जरी गाड़ियों का भी इंतजाम करते हैं। कानपुर में इन तस्करों की बिक्री का प्रमुख इलाका कर्नलगंज बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस और सर्विलांस की टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही तीन-चार बड़े तस्करों की गिरफ्तारी करोड़ों के माल के साथ की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Mephedrone traffickers linked to Bollywood parties they create 5–7 packets from a single gram
सरगना खय्याम - फोटो : amar ujala

तस्कर एक ग्राम मेफेड्रोन में बनाते हैं पांच-सात पैकेट
मेफेड्रोन तस्करी में मंगलवार को पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह जालौन से बनकर आने वाले मेफेड्रोन को मुंबई भेजते थे। शुद्ध माल में मिलावट कर बेचा जाता था। एक ग्राम शुद्ध मेफेड्रोन की कीमत लगभग एक लाख के आसपास है। एक ग्राम मेफेड्रोन को तौला जाता है। इसके बाद उस एक ग्राम मेफेड्रोन से पांच-सात पैकेट बनाकर उन्हें 20 से 25 हजार रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से बेचा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed