फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   patroling car collied with truck, four constables injured

ट्रक की टक्कर से पैट्रोलिंग कार क्षतिग्रस्त, चार सिपाही घायल

Fri, 02 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
patroling car collied with truck, four constables injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ-कानपुर हाईवे  सीमाक्षेत्र से गश्त कर लौट रही हाईवे पेट्रोलिंग कार को दही चौकी के पास ओवरटेक की कोशिश में ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से कार डिवाडर से टकराकर पलट गई। कार में बैठे इंस्पेक्टर व सिपाही समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज को भिजवाया और क्रेन से कार को खीचकर पुलिस लाइन ले आए। कार में लगे कैमरों की फुटेज में ट्रक का नंबर आने के बाद पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हाईवे पेट्रोलिंग कार सीमा क्षेत्र से गश्त कर सोहरामऊ से शहर की ओर आ रही थी। दही चौकी के पास कार को ओवरटेक करने की कोशिश में लखनऊ रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक ने कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, सदर कोतवाली में तैनात सिपाही विनोद यादव, कार चालक अस्फाक खां समेत एक अन्य सिपाही घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय टीएसआई जेएन सिंह ने कार में फंसे पुलिस को कर्मियों को किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें खून से लथपथ देख इलाज के लिए अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार में लगे नाइट विजन कैमरों की फुटेज चेक की है। जिसमें लखनऊ रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रक से कार में टक्कर लगने की बात सामने आई है। ट्रक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-----------

खाना पकाते किशोरी की आग से जलकर मौत
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव निवासी रामदास की पुत्री आरती (17) गुरुवार सुबह चूल्हे में खाना पकाने पहुंची। जैसे ही उसने चूल्हे की लकड़ी जलाने के लिए केरोसिन डालकर माचिस जलाया। आग की तेज लपट ने उसके कपड़ों को चपेट में ले लिया। किशोरी का शोर सुन परिजनों ने आग बुझा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed