{"_id":"6aca7f14590eb2d4b7013bc1","slug":"a-girl-died-after-drowning-in-a-pit-filled-with-water-left-outside-her-hut-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187168-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झोंपड़ी के बाहर छोड़े गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झोंपड़ी के बाहर छोड़े गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्ची की मौत
Sat, 10 Oct 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिंगावर गांव में घटना स्थल पर लगी भीड़। स्रोत: ग्रामीण
धौरहरा (खीरी)। ईसानगर क्षेत्र के सिंगावर गांव में शनिवार सुबह तीन फुट गहरे गड्ढे में डूबने से एक साल की बच्ची पल्लवी की मौत हो गई। झोंपड़ी के पास ही कुछ महीने पहले मिट्टी निकालने के लिए खोदा गया गड्ढा बरसात में बड़ा हो गया था। झोंपड़ी से खिसकते हुए वहां तक पहुंची बच्ची गड्ढे में डूब गई।
तीन-चार वर्ष पहले बाहर से आए कुछ परिवार सिंगावर में झोंपड़ियां डालकर रह रहे हैं। पल्लवी का पिता सर्वेश मूल रूप से बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के शायपुर कला गांव का निवासी है। शनिवार सुवह पल्लवी की मां पड़ोस में लकड़ी बीनने चली गई। पिता पहले ही घर से काम पर जा चुका था। ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि झोंपड़ी में अकेली रह गई पल्लवी खिसकते हुए बाहर आ गई। वह कुछ ही क्षण बाद गड्ढे तक पहुंच गई और उसमें डूब गई। घर लौटी मां ने तलाश किया तो बच्ची गड्ढे में मिली, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची ईसानगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की एक सड़क बनाने के लिए मिट्टी निकालने से हुआ करीब डेढ़ फुट गड्ढा बरसात में तीन फुट का हो गया था। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।