{"_id":"5a5cf4bc4f1c1b81268b4931","slug":"passenger-death-in-train-from-deteriorating-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबियत बिगड़ने से ट्रेेन में यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तबियत बिगड़ने से ट्रेेन में यात्री की मौत
unnao
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन में तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। लखनऊ के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी विनोद कुमार गुप्ता (46) रविवार को पत्नी सुमन व बेटे विपिन के साथ मुंबई जा रहा थे। तीनों लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की बोगी नंबर बी सिक्स में बैठे थे। रात में डेढ़ बजे ट्रेन लखनऊ से मुंबई के लिए चली। इस बीच सोनिक के निकट विनोद को अचानक ठंड लगी।
वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनको चक्कर आया और मौत हो गई। पत्नी सुमन ने कोच में तैनात सिपाहियों को मामले की सूचना दी। सिपाहियों ने कंट्रोल रूम जानकारी दी। रनथ्रू गाड़ी होने से जीआरपी ने कंट्रोल रूम की मदद से गाड़ी को रुकवाया और शव बोगी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद कुमार गुप्ता जनरेटर का मिस्त्री था। एसआई एसएस मिश्र ने बताया कि पत्नी ने तबियत बिगड़ने के बाद मौत की बात बताई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन