{"_id":"5accf93a4f1c1b523e8b46db","slug":"notice-to-nawabganj-bdo-and-hassanganj-ado-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज बीडीओ और हसनगंज एडीओ पंचायत को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगंज बीडीओ और हसनगंज एडीओ पंचायत को नोटिस
unnao
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर नवाबगंज बीडीओ (खंड विकास अधिकारी )और हसनगंज एडीओ(सहायक विकास अधिकारी) पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं हसनगंज के चार पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को 2 दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत केवाना, खजूर, भितरेपार, आशाखेड़ा, हिम्मतगढ़, विरसिंहपुर, सरोसा, पिपरोसा व जगदीशपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माणाधीन है। एक साल पहले केंद्रों का काम नींव स्तर तक पहुंचा था। इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा। 12 माह बीतने के बाद भी काम नींव स्तर तक रहा। इस पर मनरेगा उपायुक्त शेषमणि सिंह ने बीडीओ नवाबगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं हसनगंज विकासखंड क्षेत्र में शौचालय निर्माण की रफ्तार खासी सुस्त मिली। 8 शौचालयों की एमआईएस फीडिंग मिलने पर डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने एडीओ पंचायत राजेश चौरसिया समेत पंचायत सचिव सुब्रत कुमार, संजीव कुमार, रणकेंद्र कुमार व अनिल कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इंसेट-1
प्रधान से वसूली के लिए जारी हुआ पत्र
गंजमुरादाबाद विकासखंड के हसनापुर में रहने वाले राजबहादुर कटियार व संजीव कुमार शुक्ला की शिकायत पर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच पिछले साल हुई थी। जांच में 30900 रुपये का घोटाला सामने आया था। प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक को बराबर का दोषी पाया गया था। प्रत्येक से 10300 रुपये वसूली के आदेश जारी हुए थे। सचिव और तकनीकी सहायक से वसूली हो चुकी है। प्रधान से धनराशि नहीं वसूली जा सकी। मनरेगा उपायुक्त ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर प्रधान से 10300 रुपये की वसूली कराने का अनुरोध किया है।