{"_id":"6af210621a6d21eef807f26d","slug":"a-truck-that-rammed-into-the-rear-of-another-truck-parked-on-the-highway-caught-fire-shamli-news-c-26-1-sal1002-177764-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराए दूसरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराए दूसरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली में हाईवे पर ट्रक में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत दमकल विभाग
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में टिटौली के पास रविवार देर रात खड़े ट्रक में पीछे से टकराए दूसरे ट्रक में आग लग गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रविवार की रात को ट्रक गाजियाबाद से लोहा लादकर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक में खराबी आने के कारण चालक ने उसे किनारे पर रोक लिया। देर रात करीब साढ़े 12 बजे बहराइच से धान के बोरे लादकर लुधियाना जा रहा था। इस ट्रक को हरदयाल सिंह निवासी लुधियाना चला रहे थे।
हाईवे किनारे खड़े ट्रक में उनका ट्रक पीछे से टकरा गया। टक्कर लगने से धान से लदे ट्रक में आग लग गई। आग लगने पर चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग से ट्रक का अगला हिस्सा और कुछ धान के बोरे जल गए। दमकल विभाग के प्रभारी युवकेश ने बताया कि समय रहते दमकल की टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।