Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered against five individuals, including the district president of Shri Rajput Karni Sena

Kasganj News: श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अवैध खनन का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट, अभद्रता और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए उसके भाई को सिर में लोहे की रॉड से प्रहार करके घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली ने महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शनिवार शाम करीब 3:40 बजे अपने खेत पर बाजरा का गट्ठर इकट्ठा कर रही थीं। उसी दौरान गांव के ही रहने वाले आरोपी राजू चौहान, रामकमल उर्फ नन्हे, रिंकू, कन्हैया और आकाश अपने ट्रैक्टर से खेत के पास अवैध खनन कर रहे थे। इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उससे अभद्रता करने लगे। जब पीड़िता ने जोर-जोर से चिल्लाकर पुकार लगाई तो पास के खेत में काम कर रहे उनके भाई उन्हें बचाने दौड़े। इस पर आरोपी ने ट्रैक्टर पर रखी लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। फिर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोपी राजू चौहान श्री राजपूत करणी सेना का जिलाध्यक्ष है।
विज्ञापन

मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर से गांव के परिचित गोबर डालकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कटीले तार पड़े होने का विरोध करने पर उनका दूसर पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। विपक्षी लोगों ने महिला को गुमराह करके शिकायत में उनका नाम दर्ज करा दिया। मामले में एसपी से मुलाकात करके निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed