{"_id":"592877ac4f1c1b3f765369ce","slug":"missing-worker-for-22-days-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग निकला मजदूर 22 दिन से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों संग निकला मजदूर 22 दिन से लापता
उन्नाव
Updated Sat, 27 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
युवक की तलाश करती आसीवन थाना पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोस्तों के साथ निकला मजदूर अचानक गायब हो गया। एक सप्ताह बाद परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने तीन दोस्तों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पिता के मुताबिक बेटे की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गोबरा गांव निवासी रामजीवन (40) पुत्र रामऔतार अपने बेटे गोविंद (14) के साथ थानाक्षेत्र के ही भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। वह भट्ठे से कुछ दूरी पर झोपड़ी बनाकर रहता था। रामऔतार का कहना है कि चार मई को भट्ठे पर रुपयों का हिसाब हुआ था। रुपये लेकर वह झोपड़ी में आ गया। थोड़ी देर बाद पड़ोसी गांव पूराचांद निवासी उसके तीन लोग गुड्डू, अजीत सिंह व मानसिंह उसे शराब पिलाने के बहाने लेकर चले गए।
बेटा गोविंद झोपड़ी में अकेला रह गया। रामजीवन के न लौटने पर गोविंद घर पहुंचा वहां भी पिता के न होने पर उसने बाबा रामऔतार को पिता के झोपड़ी पर न होने की जानकारी दी। बेटे के लापता होने की जानकारी पर पिता ने भी खोजना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने बेटे रामजीवन के तीनों दोस्ताें के खिलाफ तहरीर दी। एसओ सियाराम ने बताया कि एक मजदूर गायब हुआ है। पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव गायब किया गया है। तहरीर में नामजद लोगों को उठाया गया है। पूछताछ जारी है।