फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Passbook Entries Made but Money Missing, SBI Kiosk Operator Flees After Alleged Rs 1 Crore Fraud

Dhamtari: पासबुक में एंट्री लेकिन खाते से रकम गायब, SBI कियोस्क संचालक 1 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी करके फरार

Tue, 25 Aug 2026 08:12 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 08:12 AM IST
सार

कोर्रा गांव में SBI कियोस्क सेंटर संचालक पर ग्रामीणों द्वारा जमा की गई रकम हड़पने का आरोप है। संचालक ने बैंक खातों में रकम जमा किए बिना पासबुक में एंट्री की और करीब 1 करोड़ 75 हजार रुपए का घोटाला करके फरार हो गया।

विज्ञापन
Dhamtari: Passbook Entries Made but Money Missing, SBI Kiosk Operator Flees After Alleged Rs 1 Crore Fraud
कियोस्क सेंटर में हुई करोड़ों रुपए की हेराफेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ग्राम कोर्रा में एसबीआई के कियोस्क सेंटर से ग्राहकों की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कियोस्क सेंटर संचालक केशव साहू पर करीब 1 करोड़ 75 हजार रुपए की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद से संचालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में एसबीआई से जुड़े कियोस्क सेंटर का संचालन करने वाले केशव साहू पर आरोप है कि वह ग्राहकों से नकद राशि जमा करवाता था लेकिन उसे उनके बैंक खातों में जमा नहीं करता था। ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए उनकी पासबुक में पेन से जमा राशि की एंट्री कर दी जाती थी। जब कुछ ग्राहकों ने अपने खातों में जमा रकम की जांच की तो उन्हें पता चला कि पासबुक में दर्ज राशि बैंक खाते में जमा ही नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बीच ही कियोस्क संचालक के फरार होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


1 करोड़ 75 हजार की ठगी का अनुमान
एएसपी धमतरी डीसी पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 1 करोड़ 75 हजार रुपए की ठगी सामने आई है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बैंक से जुड़े दस्तावेज, खातों का रिकॉर्ड और लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खुशखबरी: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त को आएगी, रक्षाबंधन से पहले सीएम साय की महिलाओं को सौगात


जानकारी के अनुसार कियोस्क संचालक पर आरोप है कि उसने 2013 से 2025 तक ग्रामीणों से नकद राशि जमा कराई लेकिन कथित तौर पर उसे बैंक खातों में जमा नहीं किया। इससे पहले दर्ज शिकायत में 10 खाताधारकों की कथित रूप से 68.35 लाख रुपए से अधिक राशि फंसी होने की बात सामने आई थी। बाद में अन्य खाताधारकों के खातों और लेनदेन की जांच शुरू की गई तो गड़बड़ी की राशि बढ़कर करीब 1 करोड़ 75 हजार रुपए होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कुल कितने ग्राहक प्रभावित हुए हैं और वास्तविक ठगी की रकम कितनी है। बैंकिंग रिकॉर्ड, ग्राहकों की शिकायतों और कियोस्क सेंटर से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पीड़ित खाताधारकों की संख्या और ठगी की वास्तविक रकम की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed