{"_id":"6a8c33637c72d548ce0e5eac","slug":"attempted-fraud-involving-a-fake-challan-young-man-saved-by-his-alertness-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-205892-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फर्जी चालान के नाम पर ठगी का प्रयास, सतर्कता से बचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फर्जी चालान के नाम पर ठगी का प्रयास, सतर्कता से बचा युवक
Tue, 25 Aug 2026 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। चकमोह क्षेत्र में भी साइबर ठगों ने एक युवक को फर्जी चालान के नाम पर ठगने का प्रयास किया, लेकिन युवक की सतर्कता के कारण वह ठगी का शिकार होने से बच गया।
युवक के मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें उसकी गाड़ी पर 22 चालान लंबित होने की जानकारी दी गई थी। संदेश में दिए गए लिंक के माध्यम से करीब 27 हजार रुपये का जुर्माना जमा करने को कहा था। युवक ने लिंक खोलकर चालान संबंधी जानकारी देखी, लेकिन उसे संदेश की सत्यता पर संदेह हुआ। युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने के बजाय पुलिस स्टेशन पहुंचकर चालानों की पुष्टि करवाई। जांच में सामने आया कि उसकी गाड़ी पर वास्तव में केवल दो हजार रुपये का एक चालान लंबित था। युवक को फर्जी संदेश और लिंक के जरिये साइबर ठगी के प्रयास का पता चला।