{"_id":"ec7c7a5bbc08bcd41d9e83324ea0b229","slug":"loot-hindi-news-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को तमंचा लगा भाई-बहन से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को तमंचा लगा भाई-बहन से लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। असलहों से लैस बदमाशों ने सरेशाम बाइक सवार भाई-बहन को रोककर बच्चे की कनपटी में तमंचा लगा जेवर और नगदी लूट लिए। पीड़िता की सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस कई स्थानों पर नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
माखी थानाक्षेत्र के लूटापुर गांव निवासी नीतू मिश्रा पत्नी संदीप कुछ दिन पहले अपने पांच साल के बेटे गोलू के साथ मायके सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव गई थी। गुरुवार शाम को भाई पंकज, बहन नीतू और भांजे गोलू को बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था।
सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर सलींद गांव के पास पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और पंकज को ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। बाइक रोकते ही एक बदमाश ने बच्चे गोलू की कनपटी में तमंचा लगा गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने नीतू से उसकी सोने की चेन, झाले, कंगन, पायल, अंगूठी और उसकी पर्स के अलावा दोनों के मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित जैसे-तैसे सफीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू कराई है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।