फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loader driver mortgaged 35 thousand looted

लोडर चालक को बंधक बना 35 हजार लूटे

Sun, 09 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 09 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Loader driver mortgaged 35 thousand looted
बांगरमऊ जिला अस्पताल में भर्ती लूट का शिकार अवधेश। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में लुटेरों ने दो युवकों को शिकार बनाया। इसमें सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी के पास शनिवार रात अजगैन से चोकर उतारकर लौट रहे लोडर चालक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया और चालक के पास से 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को पीटकर बेदम कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद चालक ने मालिक को सूचना दी। चालक ने लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर कोतवाली के स्टेशन रोड निवासी अनुज कुमार गुप्ता की चूनी चोकर की थोक दुकान है। अनुज ने शनिवार शाम लोडर चालक अशोक कुमार निवासी अचलगंज करौंदी के माध्यम से चोकर की लगभग चालीस बोरियां अजगैन एक व्यापारी के यहां भेजी थी। अजगैन से चोकर की बोरी उतारने के बाद अशोक को पेमेंट के 35 हजार मिले थे। जिन्हें लेकर वह लौट रहा था। अशोक के मुताबिक अजगैन थाने के पास एक महिला उसे मिली और उन्नाव चलने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर उसने महिला को गाड़ी में बिठा लिया। मुर्तजा नगर नहर के पास एक स्कार्पियो ने लोडर को ओवरटेक किया। स्कार्पियों में बैठे एक लुटेरे ने लोडर रोकने का इशारा किया लेकिन उसने लोडर नहीं रोका। दही चौकी के पास फिर उसे स्कार्पियो दिखाई पड़ी तो उसने लोडर हाईवे की सड़क से एक लिंक रोड पर मोड़ दिया। तभी पीछा कर रहे स्कर्पियो सवार लोग वहां पहुंचे और चालक को अशोक को लोडर से बाहर निकाल लिया और उसे पीटा। उसके पास पैंतीस हजार रुपये व मोबाइल निकालने के साथ ही उसे गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कार्पियो सवार लुटेरों ने चालक को बेहोशी हालत में हाईवे किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे बेहोश देख उस पर पानी का छिड़काव किया। होश में आने के बाद दूसरे के फोन से उसने मालिक को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही मालिक अनुज मौके पर पहुंचा और चालक को कोतवाली लाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक अशोक ने लूट में महिला के शामिल होने का शक जताया है।
 
जेल में मिले 20 रुपये तो बेदम किया
बांगरमऊ। कोतवाली के मोहल्ला गणेशगंज निवासी अवधेश उर्फ पिंटू (35) पुत्र रघुबीर सहाय पांडेय शनिवार को पिता से मिलने पूर्व विधायक बदलू खां के आवास गया था। उसके पिता पूर्व विधायक के भट्ठे पर काम करते हैं। पिता से मिलने के बाद शाम को घर जा रहा था। रास्ते में उसे लुटेरों ने रोका। उसकी जेब में बीस रुपये मिलने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में लुटेरे उसे खंती में फेंककर चले गए। परिजनों ने रात भर युवक की तलाश की। रविवार सुबह लोगों ने उसे घायल हालत में पड़ा देखा तो सूचना उसके पिता को दी।


पिता उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सिर में गंभीर चोट होने से उसे कानपुर रेफर किया गया है। युवक की मां उर्मिला ने बताया कि पांच अप्रैल को अवधेश शराब के नशे में आया था। उसका मोहल्ले के ही आशीष पुत्र छत्रपाल से विवाद हुआ था। आशीष ने अवधेश की जमकर पिटाई की थी। मां ने आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आशीष ने बेटे को देख लेने की धमकी दी थी। मां ने उसी पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed