फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   innocent was burderd, body found on agricultural land

बच्चे की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 11 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 11 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
innocent was burderd, body found on agricultural land
मौके पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अजगैन थानाक्षेत्र में  मिले दस साल के बच्चे का शव यहां ठिकाने लगाया गया है। हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है। हत्यारों ने ईंट व किसी वजनी हथियार से पीटकर हत्या की है। इस वजह से उसक चेहरा पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर हाईवे से करीब दो किमी दूर एक खेत में शव मिलने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो बच्चे के चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरदयाल यादव और सीओ सिटी रामअर्ज मौके पर पहुंचे। एएसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। स्निफर डॉग शव के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने के बाद पहले सरांय कटियान गांव की ओर गया बाद में घूमकर घटना स्थल से कुछ दूर पर नहर कोठी के खंडहर के पास तक गया और लौट गया। खोजी कुत्ता भी कोई खास क्लू नहीं दे पाया। बाद में पुलिस ने शव को खेत से उठाकर सड़क किनारे छाया में रखवा दिया। इस दौरान कानपुर नौैबस्ता, रायपुरवा और शुक्लागंज निवासी एक महिला के अलावा क्षेत्र के कई लोग मौके पर पहुंचे,  लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। अजगैन थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि बच्चे की हत्या यहां नहीं की गई है। कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। लेकिन जांच के दौरान घटनास्थल या आसपास किसी वाहन के पहियों के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
शव नहर में फेंकते तो घटना का पता ही न चलता
इस बिंदु पर भी जांच चल रही है कि क्या वजह रही कि हत्यारों ने बच्चे की हत्या करने के बाद शव को नहर में नहीं फेंका। पुलिस का मानना है कि हत्यारे शव को नहर में फेंक देते तो इस समय इतना पानी है कि शव बह जाता। जांच कर रही पुलिस टीम को यह भी शक है कि हो सकता है कि बच्चे की हत्या करने के बाद हत्यारों को इतना समय न मिल पाया हो कि वह शव को खेत से खींचकर नहर तक लेकर जाते। मालूम हो कि नहर में दो दिन पहले ही पानी छोड़ गया है और पानी अधिक होने से बहाव भी तेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed