फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in bank fraud with woman customer

बैंक में पेंशन लेने गई महिला से टप्पेबाजी

Tue, 12 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 12 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
in bank fraud with woman customer
पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जैसे ही वृद्धा बैंक से निकली आरोपी ने चकमा देकर उसका थैला पार कर दिया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुआ है। फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टप्पेबाज की तलाश में जुट गई है। शहर के मोहल्ला पीतांबरखेड़ा निवासी वृद्धा कलावती पत्नी स्व. गणेशी सोमवार सुबह साढ़े दस के करीब बड़ा चौराहा स्थित स्टेट बैंक से पेंशन निकालने पहुंची। उसके साथ उसकी आठ साल की पौत्री भी थी। बैंक में उसे एक युवक मिला। आरोपी ने पहले नगद निकासी फार्म भरने से लेकर रुपये निकलवाने तक में वृद्धा की मदद की। यहां तक कि उसने पास बुक में इंट्री भी कराया। पड़ित कलावती ने बताया कि खाते में डेढ़ लाख रुपये थे। जिसमें से उसने बीस हजार रुपये निकाले। मददगार बनकर पहुंचे युवक ने सड़क पार कराने के बहाने उसका रुपयों भरा झोला ले लिया। वृद्धा कुछ समझ पाती वह झोला लेकर भाग निकला। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। माजरा समझने के बाद लोगों ने बैंक के अधिकारियों के पास जाने की सलाह दी। बैंक मैनेजर से आपबीती बताने के बाद पीड़ित वृद्धा ने कोतवाली में तहरीर दी है। सदर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बैंक में घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर दीपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वृद्ध महिला ने बीस हजार की टप्पेबाजी होने की जानकारी दी। जिस पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में वृद्धा की मदद करता एक युवक दिखा है। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की है। उधर, सदर चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे वह स्टेट बैंक चेकिंग करने पहुंचे। यहां उन्हें किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी। सब चाक चौबंद देख चौकी इंचार्ज दूसरी बैंक चेक करने निकल गए। इसी बीच किसी ने फोन से टप्पेबाजी की सूचना दी तो वापस बैंक पहुंचे और बैंक कर्मियों को आड़े हाथ लिया। सुरक्षा में तैनात गार्ड ने पूरी तरह घटना से पल्ला झाड़ने की कोशिश की पर घटना कुछ देर बाद खुलकर सामने आ गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि वृद्धा ने तहरीर देकर पासबुक ले जाने की बात कही है। जांच की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


इंसेट।
पांच दिन पहले धान व्यापारी बन चुका शिकार
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी अवधेश सिंह यादव धान का व्यापार करते हैं। 7 अप्रैल को उन्होंने शहर के बस स्टॉप स्थित पीएनबी बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर जीप में रख दिए और पास ही किसी काम से चले गए। मौका पाकर किसी टप्पेबाज ने रुपयों से भरी बैग पार कर दी। पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी। व्यापारी से हुई घटना की जांच चल रही थी कि टप्पेबाजों ने बड़ा चौराहा स्थित स्टेट बैंक के बाहर वृद्ध महिला को टप्पेबाजी का शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed