{"_id":"571681a64f1c1bf6468b480b","slug":"fear-of-death-been-shown-misdemeanor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का डर दिखा करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत का डर दिखा करता रहा दुष्कर्म
unnao, uttar pradesh, india
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ माह पहलेे हुई किशोरी की हत्या में चौंकाने वाला रहस्य सामने आया है। दुष्कर्म का विरोध करने पर गांव के ही युवक ने उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी युवक मृतका की बड़ी बहन को मौत का डर दिखा उसके साथ भी दुष्कर्म करता रहा। छोटी बहन की हत्या का सच जानते हुए भी बड़ी बहन मौत के डर से जुल्म सहती रही। चार माह का गर्भ ठहरने पर परिजनों ने पूछताछ की तो युवती ने आपबीती बताई।
सच का पता चला तो परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पीड़ित युवती की छोटी बहन की हत्या की भी गुत्थी सुलझ गई। थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सात मार्च को शिव बारात देखने निकली थी। यहीं से वह लापता हो गई। तीन दिन बाद गांव से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। शव की पहचान उसकी मां ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस की चौखट पर दुष्कर्म का एक ऐसा मामला पहुंचा जिससे किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
दुष्कर्म के विरोध पर गांव के युवक ने डेढ़ माह पूर्व किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी थी। किशोरी की हत्या के बाद युवक उसकी बड़ी बहन को भी मौत का डर दिखा कई महीनों तक दुष्कर्म करता रहा और लाचार युवती उसके सितम सहती रही। चार माह का गर्भ ठहरने के बाद युवती के परिजनों से बात छुप नहीं पाई। बेटी ने मां को आपबीती बताई तो मां उसे लेकर थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को सच बताते हुए पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने सारा सच उगल दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।