{"_id":"5716824e4f1c1b7d7b8b4c83","slug":"direct-collision-of-truck-loader-worker-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-लोडर की सीधी भिड़ंत, श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-लोडर की सीधी भिड़ंत, श्रमिक की मौत
unnao, uttar pradesh, india
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सोमवार रात ट्रक और लोडर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लोडर सवार फैक्ट्री श्रमिक की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को आते देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मूलत: सफीपुर के पीखी गांव निवासी सत्यपाल यादव (34) पुत्र श्रीकेशन वर्तमान में शहर के मोहल्ला किशोरीखेड़ा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था।
वह दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में सात सालों से काम कर रहा था। सोमवार सुबह वह गांव गया था। रात 10 बजे गांव से शहर के मकान आने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच उन्नाव की ओर जा रहे एक लोडर में वह बैठ गया। लोडर अभी मांखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ गांव के पास पहुंचा था कि आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में लोडर चालक मनप्रीत और चालक की सीट के बगल में बैठा सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। समाजवादी एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात सत्यपाल की मौत हो गई। लोडर चालक की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर किया गया है।