फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Choron's house stole goods worth 5 lakhs

चोरों का घर में धावा, पांच लाख का माल चुराया

Thu, 08 Feb 2018 11:52 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 08 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Choron's house stole goods worth 5 lakhs
- ददईखेड़ा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बारासगवर। थानाक्षेत्र के गांव ददईखेड़ा में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर लगभग पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना के दौरान परिजन एक कमरे में सो रहे थे। गुरुवार सुबह नींद खुलने पर इन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच की है।

ददईखेड़ा गांव निवासी राजेश कुमार के घर चोरों ने धावा बोला। परिजन घर के बाहर की ओर बने कमरे में सो रहे थे। घर में घुसे चोर कमरों का ताला तोड़कर बक्सों में रखे लगभग तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर, एक लाख रुपये नगद, कलर टीवी, पैनकार्ड व खेती के कागज उठा ले गए। गुरुवार सुबह परिजन सोकर उठे तो कमरों का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। पुलिस ने घर से काफी दूर तक जांच की। कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed