{"_id":"6ab6854fb925a6a9d307995b","slug":"two-youths-travelling-on-a-bus-arrested-with-1585-grams-of-heroin-kangra-news-c-95-1-ssml1021-257873-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बस सवार दो युवक से 15.85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बस सवार दो युवक से 15.85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने पठानकोट-कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गज पुल (राजोल) के समीप एक निजी बस से दो युवकों को 15.85 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाकाबंदी कर यह सफलता हासिल की।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी (25) निवासी कन्हौली मनोहर (सारण, बिहार) और मोहन बहादुर उर्फ मोनू (25) निवासी वार्ड नंबर 4 गुप्त गंगा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी निजी बस में यात्रा कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना गगल में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है कि वे यह खेप कहां से लाए थे और क्षेत्र में किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पूछताछ के आधार पर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।