फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two women were apprehended in Lucknow; they were supposed to hand over the child to someone else.

Panipat News: लखनऊ से दो महिलाएं काबू दोनों को आगे देना था बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two women were apprehended in Lucknow; they were supposed to hand over the child to someone else.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पूरेवाल कॉलोनी से पांच वर्षीय आहद के अपहरण के मामले में पुलिस की सीआईए-1 टीम ने लखनऊ और सीतापुर में दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें सीतापुर निवासी रूबी और लखनऊ निवासी उमा शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं को आरोपी सूरज ने बच्चा दिया था और उन्हें आगे बच्चा खरीदने वाले दंपती तक पहुंचाना था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की पूरेवाल कॉलोनी से 15 सितंबर को पांच वर्षीय आहद का अपहरण किया गया था। मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी शंकर और सीतापुर निवासी सूरज उर्फ समरतंत्य को गिरफ्तार किया था। दोनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया था कि बच्चे का सौदा लखनऊ के एक दंपती से तीन लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की एक टीम बुधवार को लखनऊ पहुंची और बच्चे को खरीदने वाले दंपती की तलाश शुरू की। जांच में अपहरण के तार सीतापुर और लखनऊ से जुड़े मिले। पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए शंकर और सूरज की निशानदेही पर रूबी और उमा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि सूरज ने बच्चे को दोनों महिलाओं को सौंपा था। दोनों की भूमिका बिचौलियों के तौर पर सामने आई है और उन्हें बच्चे को आगे दंपती तक पहुंचाना था।

सीआईए-1 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर बच्चे को खरीदने वाले दंपती की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed