फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AI cameras issued an alert when data did not match; bogus candidates were nabbed.

Ambala News: डाटा मैच नहीं हुआ तो एआई कैमरों ने जारी किया अलर्ट,फर्जी अभ्यर्थी धरे

Sat, 26 Sep 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 26 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
AI cameras issued an alert when data did not match; bogus candidates were nabbed.
अंबाला छावनी के रेलवे स्टेडियम में दौड़ने के रास्ते पर लगाए गए एआई कैमरे। संवाद - फोटो : samvad
अंबाला। रेल विहार स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए विभाग ने सुरक्षा घेरा अभेद्य कर दिया है। डाटा मैच नहीं हुआ तो एआई कैमरों ने जारी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक 5 और संदिग्धों को पकड़ा गया। भर्ती प्रक्रिया में पकड़े फर्जी अभ्यर्थियों और मुन्ना भाइयों की संख्या 9 तक पहुंच गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा भर्ती स्थल और बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्रों पर अत्याधुनिक एआई कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यह प्रणाली आवेदन के समय जमा की गई तस्वीर और मौके पर उपस्थित अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान करती है। शुक्रवार को जब कुछ अभ्यर्थियों का चेहरा डेटाबेस से मेल नहीं खाया, तो एआई सिस्टम ने तुरंत अलर्ट जारी किया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद 5 संदिग्धों को मौके पर ही आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए भर्ती स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के साथ आरपीएसएफ की अतिरिक्त टुकड़ियों को स्टेडियम और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। रेलवे स्टेडियम में आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में एआई कैमरों की मदद से दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है।
रेलवे प्रशासन की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायत में रेलवे ने बताया कि बिहार के लखीसराय निवासी प्रहलाद कुमार की जगह नालंदा निवासी अनंत कुमार शारीरिक परीक्षा देने आया था। प्रहलाद की सीबीटी परीक्षा भी अनंत ने ही दी थी।

इसी प्रकार जहानाबाद निवासी उज्ज्वल कुमार की सीबीटी परीक्षा गोलू कुमार ने दी थी, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए उज्ज्वल की जगह दूसरा युवक गोलू कुमार पहुंचा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को पड़ाव थाना पुलिस को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed