फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chhota Pehalwan met the SSP and asked for his history-sheet to be closed

Aligarh News: एसएसपी से मिले छोटा पहलवान, बोले-हिस्ट्रीशीट बंद करा दीजिए

Sat, 26 Sep 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Chhota Pehalwan met the SSP and asked for his history-sheet to be closed
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
खेरेश्वर चौराहे पर चल रहे देवछठ मेले में शुक्रवार की रात दिलचस्प मामला सामने आया। निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के सामने 70 वर्षीय बुजुर्ग पहुंचे और खुद को देहलीगेट थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर छोटा पहलवान बताते हुए अपनी फाइल बंद करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन



बुजुर्ग ने एसएसपी को बताया कि वह अतीत में देहली गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उसे थाने में हाजिरी लगाने जाना पड़ता है, जिससे उसे काफी परेशानी होती है। उन्होंने हाथ जोड़कर एसएसपी से अनुरोध किया कि उनकी हिस्ट्रीशीट को अब बंद करवा दिया जाए।
विज्ञापन



एसएसपी ने उनकी पूरी बात सुनी और उन्हें अपने कार्यालय में एक औपचारिक प्रार्थना पत्र देने की सलाह दी। अलीगढ़ पुलिस इन दिनों जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटरों के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इस मुहिम के तहत पुलिस ऐसे दर्जनों बुजुर्गों को चिह्नित कर चुकी है, जो उम्रदराज होने के कारण अब अपराध से दूर हो चुके हैं और जिनकी हिस्ट्रीशीट नियमों के तहत बंद की जा सकती है। इसी अभियान की जानकारी मिलने पर छोटा पहलवान भी मेले में एसएसपी तक अपनी बात पहुंचाने पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed