फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bolero turned around, 7 peple injured

बोलरों पलटी, परिवार के सात लोग घायल

Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 21 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bolero turned around, 7 peple injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

स्टेरिंग फेल होने से ससुराल जा रहे जलनिगम अधिकारी की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित बोलेरो ट्रक से टकराने के बाद विद्युत पोल से भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटे की हालत बिगड़ने पर ट्रामासेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया गया है।

विज्ञापन

हरदोई के थाना सांडी के ग्राम धोंधी निवासी योगेश द्विवेदी जलनिगम में अधिशाषी अभियंता के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह बोलेरो से सपरिवार अपनी ससुराल बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंभौली जा रहे थे। गंजमुरादाबाद में नाश्ता करने के बाद वह जैसे ही रवाना हुए कुछ दूरी पर बोलेरो की स्टेरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित बोलेरो ट्रक से टकराने के बाद विद्युत पोल से भिड़ गई। हादसे में योगेश व पत्नी सुलेखा द्विवेदी, बेटी पूजा, बेटा शिवम के अलावा परिवार की ही सुषमा पत्नी अवधेश, अंकुश पुत्र टिल्लू और अभिषेक पुत्र कृष्णकुमार घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को गंजमुरादबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर सुलेखा और शिवम को ट्रामासेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed