{"_id":"daf53a1074f1ce71496220f403b84d5f","slug":"bladed-weapon-killed-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/हसनगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के संदाना गांव में शनिवार की भोर पहर वृद्ध का क्षतविक्षत शव घर के बाहर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ, थानाध्यक्ष के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
संदाना गांव में रहने वाले शिवलाल (65) चौदह सालों से घर पर अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी 14 साल पहले अपने निकट संबंधी के साथ भाग गई थी। अभी भी वह उसी के साथ रहती है। वहीं, इकलौता बेटा राजकिशोर दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वर्ष 2013-14 में इसको महामाया आवास आवंटित हुआ था।
दूसरी किस्त के चौदह हजार रुपये एक सप्ताह पहले ही खाते में आए थे। जिससे ग्यारह हजार रुपये शुक्रवार को वह बैंक से निकाल लाया था। शुक्रवार की रात को ही उसने अपने कुछ साथियों के साथ घर के बाहर बैठकर शराब पी और खाना खाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की माने तो लगभग बारह बजे तक उसे साथियों के साथ बातें करते हुए देखा गया है। ग्रामीणों से पूछतांछ करने के बाद पुलिस अपने साथ कुछ लोगों को भी थाने ले आई है।
अजगैन थानाध्यक्ष राजकरन शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दिल्ली में रहने वाले मृतक के लड़के को भी सूचना दी गई है। साक्ष्यों को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।