{"_id":"58baf8a04f1c1b9e64832239","slug":"bike-riding-robbers-looted-medical-store-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने मेडिकल स्टोर संचालक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने मेडिकल स्टोर संचालक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार मेडिकल स्टोर संचालक सुरेश लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र में बाइक सवार तीन लुटेरों ने मेडिकल स्टोर संचालक को तमंचा लगाकर लूट लिया। संचालक दुकान बंद करके बाइक से अपने गांव जा रहा था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और लुटेरों की खोजबीन की मगर सफलता नहीं मिली।
सफ ीपुर थानाक्षेत्र के बिलारी गोझा निवासी सुरेश लोध पुत्र पुत्तीलाल का पावा बाजार में मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार पावा की बाजार थी। सुरेश शाम लगभग सात बजे दुकान बंद करके बाइक से अपने गांव जा रहे थे। पावा-बेधनू मार्ग पर सूनसान बरमबाबा के पास बाइक सवारों ने उनको ओवरटेक किया और गाली देकर बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। जब तक सुरेश संभलता बाइक सवार लुटेरों ने उसे तमंचा लगा दिया।
इसके बाद उसका पर्स छीनकर भाग निकले। सुरेश ने बताया कि पर्स में एक हजार रुपये और डीएल, पैनकार्ड व आधार कार्ड थे। जो लुटेरे लेकर भागे हैं। साथ ही मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया। मोबाइल बाद में उसे मिल गया। पीड़ित ने पावा चौकी में सूचना दी। लूट की घटना से सैकड़ों ग्रामीणों ने चौकी में घुसकर हंगामा किया और लुटेरों को पकड़ने की मांग की। चौकी प्रभारी कृष्णनारायन पांडेय ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर माखी थाना प्रभारी अरविंद सिंह और सफ ीपुर के इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद पांडेय ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस पावा गांव के ही एक युवक को शंका के आधार पर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लूट की वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं
14 फरवरी को असोह के गोसाईंखेड़ा निवासी नूरहसन पुत्र अनवर से असोहा-कांथा मार्ग पर लालाखेड़ा चौराहे के समीप बाइक सवार लुटेरों ने 22 हजार रुपये व मोबाइल लूटा था।
12 जून 2016 को बारा थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी रमेश सोनी से टेढ़ा-लालगंजा के बीच बाइक सवार लुटेरों ने पैसों से भरा थैला छीना था। जिसमें लगभग 50 हजार रुपये थे।
25 जनवरी 2017 को ऊंचगांव सानी निवासी अजय व अर्पित के घर जाते समय नकाबपोश दो बाइक सवार चार लुटेरों ने लगभग 70 हजार रुपये के आभूषण व मोबाइल लूट ले गए थे।
24 फरवरी 2017 को मौरांवा में संदीप यादव से लुटेरे तीन लाख रुपये के जेवर लूट ले गए थे, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हुआ।
26 फरवरी 2017 को मौरांवा में देशराज यादव से अकोहरी-मवई मार्ग पर लाखों के जेवरात व छह हजार रुपये की लूट हुई थी। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
25 फरवरी 2017 को सफीपुर कसबे के किला बाजार निवासी अंजुम पुत्र फिरोज की कसबे में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और लुटेरे 10 लाख के जेवरात लेकर भाग निकले थे।
02 मार्च को सफीपुर के नौसहरा गांव निवासी अजय पाल व उनकी पत्नी प्रेमावती से परियर चौकी के पास बाइक सवार लुटेरों ने जेवर व पंद्रह हजार रुपये लूट लिए थे।