फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Alarms in Unnao by rumor of terror threat in Lucknow

लखनऊ में आतंकी धमकी की अफवाह से उन्नाव में भी अलर्ट

Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Alarms in Unnao by rumor of terror threat in Lucknow
प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों का सामान चेक करते जीआरपी जवान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग स्टेशन को उड़ाने की आतंकी धमकी मिलने के बाद जीआरपी उन्नाव भी मुस्तैद हो गई। बुधवार को पूरे दिन स्टेशन परिसर, प्लेट फार्मों व ट्रेनों की सघन चेकिंग की गई। वहीं कानपुर में हो रहे आईपीएल मैच को देखते हुए भी स्टेशन पर काफी सख्ती रही।

 बुधवार को लखनऊ के चारबाग स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्नाव जीआरपी भी अलर्ट हो गई। सुबह से ही स्टाफ के सभी लोग मुस्तैद हो गए और स्टेशन परिसर, सभी प्लेट फार्मों व यहां पर आने जाने वाली सभी ट्रेनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखने पर उसकी जांच की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे और थानाक्षेत्र में आने वाले अन्य स्टेशनों पर भी गश्त सख्त रही। हालांकि पूरे दिन सब कुछ सामान्य रहा। एसओ जीआरपी सीपी सिंह ने बताया कि चारबाग में आतंकी धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआरपी एसओ सीपी सिंह, एसआई मुशीर आलम, सिपाही आनंद कुमार, विजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed