फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   absconders were held for tskiongransom o

स्क्रैप व्यापारी के अपहरण व 40 लाख फिरौती वसूलने में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 24 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
absconders were held for tskiongransom o
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

उन्नाव। दो साल पहले शहर में स्कैप खरीदने आए गुजरात के व्यापारी का कार चालक की मदद से अपहरण कर 40 लाख रुपये फिरौती वसूलने वाले अनूप लंगड़ा को पुलिस दो साल बाद गिरफ्तार कर पाई। उसपर पुलिस ने पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। शनिवार देर रात पुलिस ने उसे एक साथी व चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया।

गुजरात के बड़ौदरा के ऋषिकेश सोसायटी में रहने वाले स्क्र्तैप व्यापारी शशी अग्रवाल को उसके परिचित ड्राइवर धीरज कुमार की मदद से 19 अक्टूबर 214 में शहर के पीडी नगर स्थित एक होटल से अपहरण कर लिया था। अपहरण में कार चालक धीरज और कानपुर दादापुर बिल्हौर हालत पता सूबेदार नगर बिठूर निवासी अनूप मिश्रा उर्फ लंगड़ा समते छह लोग शामिल रहे। व्यापारी का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने शशी के भाई राजेश से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। भाई के अपहरण की जानकारी होने पर राजेश ने कानपुर में अपहरणकर्ताओं को रकम दे दी थी। इस बीच अपहरणकर्ता व्यापारी को कानपुर में एक सुनसान स्थान पर फेंकर भाग निकले थे। स्क्रैप व्यापारी शशी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपहरण कांड के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि इस अपहरण और फिरौतीकांड का मुख्य सूत्रधार अनूप मिश्रा उर्फ लंगड़ा अबतक पकड़ा नहीं जा सका था। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात लखनऊ बाईपास चौराहा के पास उसके एक साथी अमित कुशवाहा निवासी रामपुर कोतवाली जिला कन्नौज के साथ चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुई सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार ने बताया कि स्क्रैप व्यापारी अपहरण कांड की पूरी प्लानिंग अनूप ने ही की थी। शहर के विशाल होटल से उसने व्यापारी का अपहरण किया और बाद में उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। फिरौती मिलने के  बाद कानपुर-कन्नौज मार्ग पर एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि अपहरण व फिरौती वसूलने का मुकदमा दर्ज होने व साथियों की गिरफ्तारी होने के बाद अनूप ने बिठूर का अपना घर को बेचकर भूमिगत हो गया था। पूछताछ में बताया कि फिरौती की रकम से सात लाख रुपये उसके हिस्से में आए थे। पुलिस टीम में स्वाट सर्विलांस प्रभारी ऐनुद्दीन, अमित तोमर, इफलाक अहमद, अब्दुल जब्बार, राधेश्याम, शमीम, आनंदमणि सिंह शामिल रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed