{"_id":"6b0a72b6be1524af2904e287","slug":"kanpur-fire-breaks-out-in-a-field-under-suspicious-circumstances-two-bighas-of-paddy-crop-reduced-to-ashes-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगी आग, दो बीघा धान की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगी आग, दो बीघा धान की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Sat, 28 Nov 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:50 AM IST
सार
Kanpur News: खजुरिया गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। घटना में करीब दो बीघा खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया।
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसान नूर मोहम्मद पुत्र छोटे शेख मोहम्मद की करीब दो बीघा खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। घटना से पीड़ित किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात खेत से आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
आग लगने के कारणों की हो रही है जांच
फसल जलने से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है। वहीं, महाराजपुर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
