Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   munger minister convoy escort police vehicle accident asi five injured

बिहार न्यूज: मंत्री के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार, एएसआई समेत पांच घायल

Sat, 28 Nov 2026 11:47 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर मंत्री के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एएसआई मो. आजम, चालक राजेश कुमार और तीन महिला सिपाहियों समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया।

विज्ञापन
munger minister convoy escort police vehicle accident asi five injured
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुंगेर में मंत्री के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक एएसआई, वाहन चालक और तीन महिला सिपाहियों समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर हुई। घटना के बाद सभी घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।

भागलपुर जा रहा था मंत्री का काफिला

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस से एक मंत्री का काफिला मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के रास्ते भागलपुर जा रहा था। काफिले की सुरक्षा और एस्कॉर्टिंग के लिए पुलिस लाइन से पदाधिकारी और जवानों को वाहन के साथ रवाना किया गया था। पुलिस की गाड़ी मंत्री के काफिले के साथ चल रही थी। इसी दौरान फोरलेन पर अचानक पुलिस वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार पुलिसकर्मियों के बीच अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

एएसआई और तीन महिला सिपाहियों को आई चोट

दुर्घटना में एएसआई मो. आजम, वाहन चालक राजेश कुमार और तीन महिला सिपाही घायल हो गईं। घायलों की पहचान चांदनी कुमारी, स्वाति कुमारी और शोभा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस लाइन भेजे गए सभी घायल

अस्पताल में जांच के बाद सभी पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य बताई गई। किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया। मंत्री के काफिले को सुरक्षा देने के लिए निकली एस्कॉर्ट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, वाहन का संतुलन बिगड़ने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed