फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क हादसे में घायल भाई को लेने जा रहा युवक वा साथी घायल

सड़क हादसे में घायल भाई को लेने जा रहा युवक वा साथी घायल

Thu, 28 Mar 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल भाई को लेने जा रहा युवक वा साथी घायल
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर दिपवल गांव के निकट बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर घायल भाई को लेने आ रहा युवक व उसका साथी मवेशी से टकराकर घायल हो गए। परिजनों ने तीनों घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी अशोक (23) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार रात करीब 9 बजे बांगरमऊ कोतवाली के शादीपुर गांव ससुराल जा रहा था। दिपवल गांव के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। अशोक ने घटना की सूचना छोटे भाई को दी। सूचना पर ज्ञानेंद्र पड़ोस में रहने वाले दोस्त रोशन के साथ आने लगा। तभी रास्ते में एक मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे ज्ञानेंद्र व रोशन भी घायल हो गए। परिजन तीनों युवकों को अस्पताल लाए। जहां से अशोक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed