{"_id":"6aea3e2a1815c6083b050ea8","slug":"accused-who-carried-out-a-life-threatening-attack-on-a-mahant-and-committed-robbery-at-an-ashram-has-been-arrested-jind-news-c-199-1-jnd1005-163218-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आश्रम में महंत पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आश्रम में महंत पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। गांव भाणा ब्राह्मण स्थित आश्रम में महंत राजनाथ साहनी पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के गांव कड़िया निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई ब्रेजा कार, महंत का मोबाइल फोन और चांदी के गहने बरामद किए हैं।
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को आरोपी राहुल आश्रम में सेवा करने आया था। सुबह के समय जब अन्य सेवादार आश्रम से बाहर गए हुए थे तो उसने महंत राजनाथ साहनी के सिर पर डंडों से कई वार कर उन्हें बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपी महंत को मृत समझकर आश्रम से नकदी, चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और ब्रेजा कार लेकर फरार हो गया।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बाल महंत कंचन नाथ के बयान पर सदर नरवाना थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी जींद उपासना यादव के निर्देश पर सीआईए, सदर थाना और साइबर सेल की टीमें जांच में जुटी थीं। पुलिस ने दिल्ली और मध्य प्रदेश में कई जगह छापेमारी की। सूचना के आधार पर टीम ने नरवाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी को लूटी गई कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।