फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल

ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल

Tue, 05 Feb 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दही चौकी क्षेत्र में पुरवा मोड़ के पास रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त मजदूर शराब ठेके से स्टील फैक्टरी जा रहे थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी दिनेश (35) पुत्र अहकूराम गांव के ही अंगनू (40) के साथ दही चौकी स्थित एक स्टील फैक्टरी में काम करने के लिए तीन दिन पहले उन्नाव आया था। दही चौकी स्थित फैक्टरी परिसर में ही वह साथियों के साथ रहता था। रविवार रात 10 बजे दिनेश अपने गांव के दोस्त अंगनू और प्रतापगढ़ के पियारेपुर गांव निवासी मजदूर सीताराम (50) के साथ दही चौकी स्थित शराब ठेका गया। ठेका से लौटते समय वह दही चौकी मोड़ पर पहुंचा था, तभी ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। इससे दिनेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी अंगनू व सीताराम घायल हो गए। राहगीराें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दिनेश के बड़े भाई दयानंद ने बताया कि उसका भाई रविवार रात साथियों के साथ दही चौकी सब्जी खरीदने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

वहीं, रविवार रात ट्रक की चपेट में आए घायलों को बीस मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। सिपाही राजेश ने एंबुलेंस आने में देरी होने पर निजी वाहनों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जिस वक्त घायलों को अस्पताल ले जाया गया था उस वक्त वह नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed