Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Massive Fire Engulfs Plastic Bottle Factory, Goods Worth Lakhs Destroyed as Firefighters Battle Blaze

इंदौर: धार रोड पर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक

Tue, 10 Nov 2026 05:13 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Indore: Massive Fire Engulfs Plastic Bottle Factory, Goods Worth Lakhs Destroyed as Firefighters Battle Blaze
आग में स्वाहा हुई प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के चंदननगर थाना क्षेत्र में धार रोड स्थित प्लास्टिक की पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान फैक्ट्री में मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धार रोड स्थित प्लास्टिक की पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआत में आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फैक्ट्री में प्लास्टिक से संबंधित सामग्री और अन्य सामान मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के दीदार को उमड़ा बोहरा समाज, गूंजा मौला-मौला का जयघोष, सीएम ने की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

अग्निकांड में फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि आग से हुए कुल नुकसान का वास्तविक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद आग लगने के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed