{"_id":"5b88423042c7924670024075","slug":"61535656496-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव बजेहरा के निकट ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक पर सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही गाड़ी को थाने में खड़ा कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
थानाक्षेत्र के गांव भैंसौरा निवासी राहुल (25) पुत्र पृथ्वीराज चारबाग रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी गार्ड था। रात करीब दस बजे वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बजेहरा गांव के निकट सीमेंट लादकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे एंबुलेंस उसे स्वास्थ्य केेंद्र लाई।
यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राहुल छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। मां रामदेवी के अलावा पत्नी ममता व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। एक साल का बेटा छोटू है। एसओ सुनीता चौरसिया ने बताया कि ट्रक को थाने में खड़ा कराने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
- लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर था तैनात