फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Man Hacks Younger Brother to Death with Axe After Argument Over Abusing Mother

एमपी: मां से गाली-गलौज पर भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला; खाने का विवाद हत्या में बदला

Mon, 07 Sep 2026 08:24 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 08:24 AM IST
सार

चौरई के ग्राम सिहोरा ढाना में शनिवार रात मां से गाली-गलौज को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई रामलखन ने धारदार कुल्हाड़ी से छोटे भाई दीपक पर हमला कर दिया। सिर, गर्दन और कान के पास गंभीर चोट लगने से दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
MP News Man Hacks Younger Brother to Death with Axe After Argument Over Abusing Mother
चौरई थाना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घर में मां ने दोनों बेटों के लिए खाना बनाया था। रात का वक्त था और परिवार के लोग घर में ही थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छोटा बेटा दीपक अपनी मां से गाली-गलौज करने लगा। मां के साथ अभद्रता बड़े भाई रामलखन को नागवार गुजरी। उसने छोटे भाई को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से में रामलखन ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठा ली और दीपक पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से दीपक के सिर, गर्दन और बाएं कान के पास गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वारदात हो चुकी थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। गंभीर चोटों के कारण दीपक की मौत हो गई।
विज्ञापन


खाने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 10 बजे ग्राम सिहोरा ढाना में हुई। 30 वर्षीय दीपक पिता सरदार मर्सकोले और उसका बड़ा भाई रामलखन उर्फ हेमराज मर्सकोले घर पर थे। मां ने दोनों के लिए खाना बनाया था। इसी दौरान दीपक का मां से विवाद हो गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। बड़े भाई ने इसका विरोध किया। दोनों भाइयों के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रामलखन ने धारदार कुल्हाड़ी से दीपक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


सिर और गर्दन पर किए वार
पुलिस के मुताबिक, कुल्हाड़ी के हमले में दीपक के बाएं कान के आगे और पीछे, गर्दन तथा सिर में चोटें आईं। वारदात के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: बीएमसी पहुंचे डिप्टी सीएम शुक्ल, मरीजों का जाना हाल; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं


आरोपी भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
चौरई थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मां और खाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद की बात सामने आई है। विवाद के दौरान रामलखन ने धारदार कुल्हाड़ी से दीपक पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मामूली विवाद ने छीन ली एक जान
घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घर के छोटे-मोटे विवाद जब गुस्से और आवेश में बदलते हैं तो उसका परिणाम कितना भयावह हो सकता है। जिस घर में मां ने दोनों बेटों के लिए खाना बनाया था, वहीं कुछ देर बाद एक भाई की जान चली गई और दूसरा भाई हत्या के आरोप में जेल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed