{"_id":"6a9dd64e84610d199702f9a0","slug":"store-manager-sexually-exploited-under-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-lko1070-1907587-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर स्टोर संचालिका का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर स्टोर संचालिका का यौन शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर निवासी महिला ने सुशांत गोल्फ सिटी स्काई लाइन प्लाजा निवासी युवक पर यौन शोषण करने और साथियों के साथ 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। महिला ने हजरतगंज पुलिस पर मामले में झूठी रिपोर्ट लगाने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2021 से अपना स्टोर चला रही हैं। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सच्चिदानंद भोला यादव से हुई थी। सच्चिदानंद ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। सच्चिदानंद ने खुद को स्टोर का सह-संचालक भी पंजीकृत करा लिया। बाद में उसका व्यवहार बदल गया और वह मारपीट करने लगा। सच्चिदानंद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। 23 जनवरी 2026 को एक महिला बच्चे के साथ आई और खुद को सच्चिदानंद की पत्नी बताया। पीड़िता के विरोध पर आरोपी ने उसे धमकाया। 26 जनवरी को सच्चिदानंद और उसके साथी अभय, माही यादव और निकिता अग्रवाल स्टोर से 20 हजार रुपये उठा ले गए।
पीड़िता का कहना है कि 29 जनवरी को आईजीआरएस पर शिकायत की। मामले की जांच हजरतगंज थाने में तैनात दरोगा रविकांत को मिली। उन्होंने आरोपियों के साथ मिलकर नौ मार्च को झूठी रिपोर्ट लगा दी। इतना ही नहीं सच्चिदानंद ने उल्टा उन पर मामला दर्ज करा दिया। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सच्चिदानंद, निकिता, माही और अभय पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने रिपोर्ट सही लगाई थी। उनकी जांच में यौन शोषण की बात सामने आई थी। विवाद सिर्फ कारोबार का था।