फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-sitamarhi-minor-girl-incident-police-investigation

सड़क पर दरिंदगी: मां के साथ आई थी इलाज कराने, नाबालिग को उठा ले गए तीन युवक; दुष्कर्मियों तक नहीं पहुंची पुलिस

Mon, 07 Sep 2026 07:52 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 07:52 AM IST
सार

Bihar News : पुलिस 112 की जबरदस्त मुस्तैदी का दावा कर रही है और लड़कियां सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। तीन युवकों ने एक नाबालिग किशोर को अगवा कर दुष्कर्म किया, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जांच, पूछताछ ही चल रही है।

विज्ञापन
bihar-sitamarhi-minor-girl-incident-police-investigation
नाबालिग किशोरी से तीन ने किया दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के भासर पिकेट अंतर्गत इलाके में इलाज कराने आई एक नाबालिग किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता मूल रूप से जिले के रीगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। घटना के बाद बदहवास स्थिति में मां अपनी पीड़िता बेटी को लेकर तुरंत नगर थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और पीड़िता को तुरंत इलाज व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


रास्ता भटकी और बना लिया शिकार, फिर छोड़ कर भागे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ अपना इलाज कराने सीतामढ़ी शहर आई हुई थी। इसी दौरान लड़की रास्ता भटककर भासर पिकेट की ओर चली गई, जहां कुछ असामाजिक तत्वों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद बदमाशों ने किशोरी को जबरन एक टेंपो में बैठाया और सुनसान सरेह की तरफ ले गए। इसके बाद सुनसान जगह का फायदा उठाकर तीन युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पीड़िता को उसी बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटनास्थल का मुआयना किया, जांच हुई; गिरफ्तारी नहीं
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़िता और उसकी मां से घटना की पूरी जानकारी ली और उनका हौसला बंधाया। इसके साथ ही पुलिस की एक विशेष टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़िता का आधिकारिक बयान दर्ज कर लिया है और डॉक्टरों ने भी जांच कर उसे घर भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है, हालांकि अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तकनीकी व अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed