फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरियां

एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरियां

Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरियां
सफीपुर/हसनगंज। सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्स के मकान सहित चार स्थानों पर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में दो मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर व घर में सेंध लगाकर चोर कीमती मोबाइल, जेवर समेत तीन लाख रुपये का माल ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सफीपुर सीएचसी में तैनात एएनएम सीमा बेगम पत्नी स्व महमूद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आवास में रहती हैं। मंगलवार सुबह वह घर में ताला बंद करके ड्यूटी गई थी। वह ड्यूटी से लौटी तब चोरी का पता चल। दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए चोर अलमारी और बक्से तोड़कर दो लाख से अधिक कीमत के जेवर और बीस हजार रुपये ले गए हैं। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात चोरों ने तीन जगह हाथ साफ किया। पहली घटना मेंहदीखेड़ा में पुत्तन के घर हुई। चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्से उठा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पुत्तन ने बताया कि चोर 30 हजार रुपये की नगदी और पचास हजार के जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के ही निंदेमऊ गांव के चौराहे पर मो. वसीम अली की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर दो लैपटॉप के अलावा मोबाइल फोन चार्जर और पांच हजार रुपये चोर ले गए। इसी गांव में सुशील सिंह की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, चार्जर व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। हसनगंज कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई हैं। घटना की जांच की जा रही है।

एक लाख रुपये का माल ले गए चोर
पाटन। बिहार थाने के लोधौरा में छत के सहारे घर में दाखिल हुए चोर दो हजार की नगदी, जेवरात समेत एक लाख रुपये का माल उठा ले गए। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। लोधौरा निवासी भीम शंकर लोधी पुत्र सरजू ने बताया कि सोमवार रात चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए थे।


यहां वह कीमती सामान बटोर ले गए। घटना के वक्त घर के सदस्य बाग गए हुए थे। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर भीमशंकर को चोरी की जानकारी हुई। भीम शंकर ने पड़ोस के ही बिंदा प्रसाद को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। भीमशंकर का कहना है कि नामजद बिंदा प्रसाद चार महीने पहले चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। वह हाल ही में जेल से छूटकर घर आया था।

-हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में दो मोबाइल शॉप और दो घर को चोरों ने बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed